Kapur Kaise Use Kare | TalkInHindi

MehakAggarwal | July 1, 2021 | 0 | Article

 कपूर का उपयोग पूजा पाठ के कार्यों में विशेष तौर पर किया जाता है। वास्तु शास्त्र की माने तो कपूर घर की नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करता है जिससे घर परिवार में खुशहाली का माहौल बना रहता है। इतना ही नहीं कपूर धन संबंधी समस्याओं से निपटने के लिए भी कारगर माना गया है। जानिए वास्तु शास्त्र अनुसार कपूर का किस तरह से उपयोग करने पर जीवन की कई समस्याओं से मुक्ति मिलने की है मान्यता।

नौकरी-व्‍यवसाय में तरक्की पाने के लिए प्रतिदिन रात में किचन का सारा काम खत्म करने के बाद साफ जगह पर एक कटोरी में लौंग और कपूर जलाएं। मान्यता है कि ऐसा करने से घर-परिवार के सदस्यों की तरक्की होने लगती है।

घर में सुबह-शाम कपूर देशी घी में डुबोकर जलाए और घर में चारों तरफ घुमाएं। ऐसे करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होने की मान्यता है।

अगर कड़ी मेहनत के बाद भी किसी कार्य में सफलता हासिल नहीं हो रही है तो कटोरी में नियमित रूप से लौंग और कपूर जलाकर पूरे घर में घुमाएं। कहते हैं कि इससे रुके हुए काम बनने लगते हैं।

धन हानि हो रही है या पैसा नहीं जोड़ पा रहे हैं तो राम के समय चांदी की कटोरी में कपूर और लौंग लेकर हर रोज जलाएं। अगर चांदी की कटोरी न हो तो आप स्टील की कटोरी भी ले सकते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से धन संबंधी दिक्कतें दूर होती हैं।

यदि पति-पत्नी के बीच में मनमुटाव बने रहते हैं तो पत्नी रात को सोते समय कुछ कपूर पति के तकिए के नीचे रख दे और सुबह उसे बिना किसी को बताए जला दे। मान्यता है कि इस उपाय को करने से आपस में शांति बनी रहती है और प्यार भी बढ़ने लगता है।

वास्तु शास्त्र अनुसार घर के अग्नि कोण यानी दक्षिण-पूर्व दिशा में रोजाना शाम को कपूर जलाने से आर्थिक समृद्धि बनी रहती है।

Facebook Comments Box

Related Posts

Meditation For Depression In Hindi

Meditation For Depression In Hindi |…

MehakAggarwal | February 24, 2023 | 0

Depression एक सामान्य Mental Health Condition है जो various तरीकों से दिखाई दे सकती है। यदि आप Depression के साथ रहते हैं, तो आपके chronic symptoms हो सकते हैं, जैसे…

Air Hostess Kaise Bane

Air Hostess Kaise Bane | TalkInHindi

MehakAggarwal | January 5, 2023 | 0

हां, एयर होस्टेस के लिए एक परीक्षा है। एयरलाइन द्वारा आवश्यकताएं भिन्न होती हैं, लेकिन आम तौर पर बोलते हुए, आपको कम से कम 18 वर्ष का होना चाहिए और…

Follow Us Facebook

Follow Us Instagram

error: Content is protected !!