Why Soft Skill Is Important | TalkInHindi

MehakAggarwal | July 9, 2021 | 0 | Article

दरअसल अब जॉब इंटरव्यू के दौरान आपकी बाकी स्किल्स के साथ सॉफ्ट स्किल्स को भी परखा जाता है। सॉफ्ट स्किल्स सिर्फ आपकी प्रोफेशनल लाइफ के लिए ही नहीं बल्कि आपकी पर्शनल लाइफ के लिए भी जरूरी है।

Soft Skills For Career Development: करियर में आज के समय में सफलता पाने के लिए सिर्फ डिग्री ही काफी नही है बल्कि इसके अलावा भी कई स्किल्स का होना जरूरी है। इन्ही में से एक है सॉफ्ट स्किल जो हमें किसी कॉलेज या इंस्टिट्यूट में नही सिखाई जाती है बल्कि ये हमें खुद ही सीखना पड़ता है। आप मानें या ना मानें, पर यह सच है कि सॉफ्ट स्किल्स बेहतर हो तो वर्क प्लेस और घर के माहौल में सकारात्मक बदलाव आरंभ से ही महसूस किया जा सकता है। इस तरह आप सक्सेस की ओर पहला कदम बढ़ाते हैं। इसे ही कहते हैं सॉफ्ट स्किल का सक्सेस फंडा, इसे जितना चमकाएंगे यह उतना ही बेहतर होता जाएगा।

सॉफ्ट स्किल्स क्या हैं

समय के साथ- साथ सॉफ्ट स्किल करियर के निर्माण या उसे दिशा देने में पर्याप्त क्षमता वाले साधन के रूप में उभरकर सामने आया है। अकसर देखा जाता है कि कुछ लोग तकनीकी रूप से बड़े ही प्रतिभावान होते हैं और साथ ही वे अपने क्षेत्र में निपुण भी होते हैं, लेकिन उनके करियर में एक निश्चित बिंदु के बाद ठहराव आ जाता है और ऐसा इसलिए होता है क्योंकि उनमें नेतृत्व क्षमता, समूह में काम करना, सामाजिक सम्प्रेषण तथा संबंध निर्माण कौशलों का अभाव होता है। इस तरह के गुण को ही सॉफ्ट स्किल कहते हैं। सीधे तौर पर सॉफ्ट स्किल्स के बारे में कहा जाए तो विपरीत परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखना और शांति से उस समस्या को सुलझाना ही सॉफ्ट स्किल है।

आपकी यही सॉफ्ट स्किल ही आपको भीड़ से अलग करती है। सॉफ्ट स्किल एक व्यापक क्षेत्र है जिसमें सम्प्रेषण कौशल, श्रवण कौशल, टीम कौशल, नेतृत्व के गुण, सृजनात्मकता और तर्कसंगति, समस्या निवारण कौशल तथा परिवर्तनशीलता आदि सम्मिलित हैं। सॉफ्ट स्किल सामान्यतः गुण बस्वरुप होते हैं और इन्हें पुस्तकों से नहीं सीखा जा सकता। लेकिन औपचारिक प्रशिक्षण निश्चित रुप से आपको कुशल बना सकता है और यदि आप विशिष्ट कौशलों में सुधार करना चाहते हैं तो यह कुछ सूत्र और तकनीकों की शिक्षा प्रदान कर सकता है

क्‍यों जरूरी है सॉफ्ट स्किल्स

कई लोग हैं जिनमें हार्ड स्किल या टेक्निकल स्किल की क्षमता काफी होती है, लेकिन सॉफ्ट स्किल की कमी की वजह से ये लोग ऑफिस या अपनी फील्ड में बहुत आगे नहीं बढ़ पाते। अगर सॉफ्ट स्किल के गुणों की बात करें तो इनमें प्रमुख हैं, कम्यूनिकेशन ऐंड इंटर पर्सनल स्किल, टीम स्किल, निगोशिएशन स्किल, टाइम मैनेजमेंट स्किल, बिजनस मैनेजमेंट, सोशल ग्रेस व बॉडी लैंग्वेज एवं आई कॉन्टेक्ट। सॉफ्ट स्किल्स अब किसी प्रफेशनल के करियर बनाने और बिगाड़ने में काफी अहम भूमिका निभा रहें हैं।

इसलिए महिला हो या पुरुष, सभी के लिए करियर में आगे बढ़ने के लिए सॉफ्ट स्किल का बेहतर होना जरूरी हो गया है। विशेषकर कॉर्पोरेट वर्ल्ड में सफल होने के लिए सॉफ्ट स्किल का होना अत्यधिक जरूरी हो जाता है। इसकी अहमियत इसी से समझी जा सकती है कि देश के बड़े बिजनस स्कूलों की सलाना रैकिंग में सॉफ्ट स्किल अहम भूमिका निभाते हैं।

यहां से प्राप्‍त कर सकते हैं सॉफ्ट- स्किल की शिक्षा

सॉफ्ट-स्किल में पाठ्यक्रम संचालित करने वाले बहुत से संस्थान हैं और इनमें से सॉफ्ट स्किल में लघु प्रशिक्षण पाठ्यक्रम संचालित करने वाले कुछ मुख्‍य संस्थान यह हैं।

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर
राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान, चंडीगढ़
राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान, कोलकाता
राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान, भोपाल

Facebook Comments Box

Related Posts

Meditation For Depression In Hindi

Meditation For Depression In Hindi |…

MehakAggarwal | February 24, 2023 | 0

Depression एक सामान्य Mental Health Condition है जो various तरीकों से दिखाई दे सकती है। यदि आप Depression के साथ रहते हैं, तो आपके chronic symptoms हो सकते हैं, जैसे…

Air Hostess Kaise Bane

Air Hostess Kaise Bane | TalkInHindi

MehakAggarwal | January 5, 2023 | 0

हां, एयर होस्टेस के लिए एक परीक्षा है। एयरलाइन द्वारा आवश्यकताएं भिन्न होती हैं, लेकिन आम तौर पर बोलते हुए, आपको कम से कम 18 वर्ष का होना चाहिए और…

Follow Us Facebook

Follow Us Instagram

error: Content is protected !!