How to Get Fat Lips At Home | TalkInHindi

MehakAggarwal | September 20, 2021 | 0 | Article

जहां तक होंठों का सवाल है तो कई लोगों को फूले हुए और प्लम्प लिप्स बहुत अच्छे लगते हैं। कार्डर्शियन सिस्टर्स के साथ तो यही हुआ है और काइली जेनर ने तो अपनी पूरी लिप कॉस्मेटिक लाइन सिर्फ प्लम्प लिप्स के लिए ही लॉन्च कर दी है। कई बार लोगों के होंठ पहले से ही मोटे होते हैं और कई बार पतले होंठों को मोटा दिखाने के लिए कुछ काम किए जा सकते हैं। 

अब लिपस्टिक लगाना अगर आपको पसंद है, लेकिन आपके होंठ अगर पतले हैं तो हम आपको कुछ ऐसे ट्रिक्स के बारे में बताते हैं जो आपको पसंद भी आ सकते हैं और साथ ही साथ आपको वो प्लम्प लिप्स वाला लुक भी दे सकते हैं। ये ट्रिक्स आप मेकअप की मदद से और कुछ लिप केयर तरीकों की मदद से आप भी अपने होंठों को पतले से मोटा दिखा सकते हैं। 

पहले आपको ये ध्यान रखना होगा कि ये तरीके बस थोड़ा सा अंतर लेकर आएंगे और अगर आप बिल्कुल लिप फिलर जैसा बदलाव चाहते हैं तो उसके लिए एक बार डॉक्टर से सलाह लेकर कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट्स करवाने पड़ सकते हैं। 

आउटलाइन से बनाएं होंठों को मोटा

काइली जेनर ने अपने लिप एन्हेंसमेंट प्रोसीजर से पहले ऐसी कई ट्रिक्स फॉलो की थीं जिनसे वो अपने होंठों को बड़ा दिखाती थीं। वो कई बार ये ट्रिक्स अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी शेयर करती थीं। काइली जेनर ही नहीं कई मेकअप आर्टिस्ट्स की फेवरेट ट्रिक है होंठों को एक्स्ट्रा आउटलाइन करना। ये तरीका इंस्टेंट है और आपके होंठों को थोड़ा भरा-भरा दिखा सकता है। 

  • आपके होंठ मॉइश्चराइज होने चाहिए। 
  • अपने होंठों पर भी कॉन्टोरिंग करें ताकि आउटर लाइन विजिबल ना हो।
  • अब अपने होंठों की आउटर लाइन से थोड़ा सा बाहर जाकर लिप लाइनर से लाइन बनाएं। 
  • अब इनर लिप्स को लिपस्टिक से भर दें। 

ब्लेंडिंग को ना भूलें

यहां गालों पर होने वाली फाउंडेशन ब्लेंडिंग की बात नहीं हो रही है बल्कि यहां बात हो रही है होंठों पर लिपस्टिक और लिप लाइनर की ब्लेंडिंग की। अगर आप बिना ब्लेंडिंग के लाइनर को ऐसा ही छोड़ देंगे तो हो सकता है कि आपके होंठों में लिप लाइनर अलग से दिखेगा। इसके लिए बेहतर होगा कि किसी लिपस्टिक ब्रश से इन दोनों को ब्लेंड कर लें। ये तरीका काफी असरदार हो सकता है और इससे इंस्टेंट आपके होंठ मोटे दिखने लगेंगे।  

ध्यान रहे ये सिर्फ इल्यूजन होगा और आपको लिपस्टिक को सेट हो जाने का समय देना होगा।  

डार्क और मैट लिपस्टिक

 लाइट लिपस्टिक आपके होंठों को नेचुरल रंगत तो देंगी, लेकिन ये उन्हें उभरा हुआ दिखाने की कोशिश कर रहे हैं तो न्यूट्रल रंगों से बचें। डार्क लिप्स अपने आप ही आकर्षक और उभरे हुए दिखते हैं और ऐसे में आप बहुत सारी मेकअप ट्रिक्स भी कर सकते हैं। ग्लॉसी लिपस्टिक ह्यूमिड और गर्म मौसम में अवॉइड करें क्योंकि ऐसा करने पर आप कोई भी मेकअप ट्रिक करेंगे तो हो सकता है थोड़ी देर में लिपस्टिक स्मज होने लगे। उस समस्या से बचने के लिए मैट लिपस्टिक या क्रेऑन बेहतर साबित हो सकते हैं।  

लिपस्टिक लगाने से पहले करें एक्सफोलिएट-

ये बहुत जरूरी है कि आप अपने लिप केयर रूटीन में एक्सफोलिएशन शामिल करें और हफ्ते में कम से कम एक बार तो होंठों को एक्सफोलिएट कर ही लें, लेकिन अगर आप इंस्टेंट असर चाहती हैं तो लिप्स को टूथब्रश और टूथपेस्ट की मदद से लिपस्टिक लगाने से आधे घंटे पहले भी एक्सफोलिएट कर लें। टूथपेस्ट में मिंट होती है जिससे आपके लिप्स प्लम्प लुक पा सकते हैं। ये सिर्फ एक छोटी सी ट्रिक है और आपको बहुत ही मीडियम प्रेशर का इस्तेमाल करना है।  

ऐसा बिल्कुल ना करें कि आप बहुत ज्यादा एक्सफोलिएट कर लें, ऐसे में होंठ छिल भी सकते हैं। एक्सफोलिएशन के बाद होंठों को मॉइश्चराइज भी जरूर कर लें।  

Facebook Comments Box

Related Posts

Meditation For Depression In Hindi

Meditation For Depression In Hindi |…

MehakAggarwal | February 24, 2023 | 0

Depression एक सामान्य Mental Health Condition है जो various तरीकों से दिखाई दे सकती है। यदि आप Depression के साथ रहते हैं, तो आपके chronic symptoms हो सकते हैं, जैसे…

Air Hostess Kaise Bane

Air Hostess Kaise Bane | TalkInHindi

MehakAggarwal | January 5, 2023 | 0

हां, एयर होस्टेस के लिए एक परीक्षा है। एयरलाइन द्वारा आवश्यकताएं भिन्न होती हैं, लेकिन आम तौर पर बोलते हुए, आपको कम से कम 18 वर्ष का होना चाहिए और…

Follow Us Facebook

Follow Us Instagram

error: Content is protected !!