Samay Ka Mahatva Essay in Hindi|TalkInHindi

MehakAggarwal | July 4, 2021 | 1 | Article

नमस्कार दोस्तों स्वागत है आप सभी का हमारे ब्लॉग talkInHindi पर। आज हम आपके साथ हमारे जीवन में समय का  क्या महत्व है बताएँगे। जानने के लिए हमारे इस आर्टिकल Samay Ka Mahatva Essay in Hindi 2021 को पढ़ें।

इस लेख में हमने समय की उपयोगिता, जीवन में समय का महत्व, Value of time Essay in hindi, Samay Ka Mahatva पर निबंध लिखा है। तो चलिए समय को बर्बाद ना करते हुए निबंध शुरु करते है।

समय जिसे हम वक्त (Time) कहते है यह हमारे जीवन की सबसे मूल्यवान इकाई है। हम सभी के जीवन में समय से ज्यादा महत्वपूर्ण कुछ भी नहीं।

समय कभी किसी की प्रतीक्षा नहीं करता है। यह बिना किसी रुकावट के निरंतर चलता रहता है। समय हमेशा आगे की ओर चलता रहता है। इसलिए हमे भी समय के साथ चलते रहना चाहिए क्योंकि एक बार जो समय बीत गया उसे वापस नहीं लाया जा सकता है।

See Also: Top Hindi Bloggers in India 2021

Samay Ka Mahatva Essay in Hindi 2021

समय का उपयोग करके धन तो कमाया जा सकता है लेकिन धन खर्च करके समय नहीं कमाया जा सकता। इसलिए अपने जीवन को सिर्फ पैसे कमाने में न व्यर्थ करें।

समय का हमारे जीवन में काफी महत्वपूर्ण स्थान है। आज जो भी अपने जीवन में सफल हुए है वह सभी समय का पालन करते थे और अपने काम हमेशा समय पर ही पूरा करते है। समय पर काम करने की आदत की वजह से ही वे अपने जिंदगी में सफल हो पाए है।

मनुष्य के जीवन में समय अति महत्वपूर्ण होता है और यह समय भगवान ने हमें सीमित रूप में दिया है भगवान द्वारा दिए हमारे जीवन में सीमित समय का सही समय पर प्रयोग करना चाहिए। हमे इसे बेकार के कामों में व्यर्थ नहीं करना चाहिए।

जो लोग अपने समय को बेकार के कामों में व्यर्थ कर देते है उनके लिए एक कहावत है। —  “अब पछताए होत क्या जब चिड़िया चुग गई खेत।”

समय का सदुपयोग कैसे करें?

समय का सदुपयोग निम्न बातों को ध्यान में रखते हुए कर सकते हैं।

  • समय पर उठना।
  • समय पर सोना।
  • समय पर कार्य करना।

समय का सदुपयोग हमारे जीवन की उन्नति की कुंजी है वह लोग जीवन में सफल बनते हैं जो समय का सही तरीके से प्रयोग करते हैं जिससे हमारे जीवन में समन्वय बना रहता है।

यदि हम अपने समय का सही उपयोग करते हैं, तो हम निश्चित रूप से अपने जीवन में सफलता प्राप्त करेंगे। इसलिए हमें अपने समय का सदुपयोग करना चाहिए। साथ ही अपने सीमित समय को अच्छे कार्यों में लगाना चाहिए।

See Also: Top 10 Page Builder Themes for WordPress in Hindi

हमें अपने सभी कार्य समय पर ही पुरे करने चाहिए तभी हम हमारे जीवन में सफल हो पाएंगे। आप दिन में कितने घंटे कार्य करते हैं, यह उतना महत्वपूर्ण नहीं है, महत्वपूर्ण यह है कि आप उन घंटों में कौन-सा कार्य करते हैं? जिनका लक्ष्य निश्चित होता है, वही अपने जीवन में सफल हो सकता है।

समय के महत्व पर महापुरुषों के विचार —

“किसी व्यक्ति की वर्तमान स्थिति को देखकर उसके भविष्य का मजाक ना उड़ाओ क्योंकि कल में इतनी शक्ति है कि वह एक मामूली कोयले के टुकड़े को हीरे में तबदिल कर सकता है।”

——–  आचार्य चाणक्य     ———–

“समय ही पैसा है । अगर आप अपने समय का सदुपयोग कर रहे हो तो समजना की आप अपने लिए धन को जमा कर रहे हो । भविष्य मे यही धन आपको बहोत काम आने वाला है।”

                                       ———- बेंजामिन फ्रैंकलिन   ———

“एक समय में एक काम करो और ऐसा करते समय अपनी पूरी आत्मा उसमें डाल दो और बाकी सब कुछ भूल जाओ।”          —–  स्वामी विवेकानंद    ———

यदि आप एक समय में दो कार्य कर रहे है, तो इसका अर्थ है कि आप दोनों ही कार्य नही कर रहे है।”          ———–   सायरस     ———-

समय के महत्व पर Motivational Quotes —

  • “समय दिखाई नहीं देता लेकिन वह इस जीवन में हमें बहुत कुछ दिखा देता है।”
  • “समय का सही उपयोग ही जीवन में सफलता की कुंजी है।”
  • “समय का सदुपयोग जीवन में क्रांति ला सकता है।”
  • “वही व्यक्ति अपने जीवन के एक घंटा बर्बाद करने का दुस्साहस कर सकता है जो कीमत नही जनता हो।”
  • “इंतज़ार मत करो, समय कभी भी सही नही होगा।”
  • “व्यक्ति समय की महत्व को पूरी तहर तब समझता है, उसके लिए बहुत कम समय बचा रहता है।”

See Also: Jio Caller Tune Kaise Set Kare

निष्कर्ष

दोस्तो उम्मीद है आपको Samay Ka Mahatva Essay in Hindi 2021 पसंद आया होगा और आपको समय के महत्व तथा समय की उपयोगिता, जीवन में समय का महत्व से संबंधित जानकारियाँ मिली होंगी। लेख को पूरा पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद।

आशा है, इस लेख से मिली जानकारी आपके लिए उपयोगी होगी, आप हमारे इस लेख को अपने दोस्तो के साथ जरूर साझा करें।

Facebook Comments Box

Related Posts

Vigyan Ke Badhte Charan Essay in…

MehakAggarwal | January 10, 2024 | 0

प्राचीन समय से ही मानव जीवन को सुख-शांति और समृद्धि की प्राप्ति के लिए विज्ञान का महत्व हमेशा से ही माना जा रहा है। विज्ञान ने मानव समाज को अनगिनत…

India Essay in Hindi 350 –…

MehakAggarwal | January 9, 2024 | 0

भारत विभिन्न संस्कृति, जाति, भाषा और धर्म का देश है। यह "अनेकता में एकता" की भूमि है, जहां विभिन्न जीवन शैली और तरीकों के लोग एक साथ रहते हैं। वे…

1 thought on “Samay Ka Mahatva Essay in Hindi|TalkInHindi

Comments are closed.

Follow Us Facebook

Follow Us Instagram

error: Content is protected !!